संघर्ष से सफलता तक—एक नई शुरुआत में आपका साथ!
मेरे प्रिय परिजनों और मित्रों,
जीवन की सार्थकता संघर्षों से भागने में नहीं, बल्कि उनसे लड़कर जीतने में है। पिछले कुछ वर्षों में मैंने व्यक्तिगत और स्वास्थ्य के स्तर पर कई बड़ी चुनौतियों का सामना किया है—चाहे वह बेटे की स्पाइन इंजरी हो या मेरा खुद का ICU में लंबा संघर्ष। लेकिन इन कठिन समय में आप सभी का स्नेह और ईश्वर की कृपा ही थी जिसने मुझे रुकने नहीं दिया।
आज, 10 वर्षों के अनुभव और अटूट संकल्प के साथ, हमारा स्टार्टअप 'NEW OPTIONS' विस्तार के एक नए पड़ाव पर है। हम ग्रामीण और शहरी भारत को डिजिटल और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई क्रांतिकारी सेवाएं लेकर आए हैं:
स्मार्ट बिजनेस: मॉल जैसा 'डायनामिक QR कोड सिस्टम' अब छोटे व्यापारियों के लिए।
सस्टेनेबल एनर्जी: सोलर पैनल फ्रेंचाइजी मॉड्यूल।
शिक्षा क्रांति: ई-पाठशाला स्टडी सेंटर और स्टडी पॉइंट।
ग्रामीण विकास: तहसील स्तर पर ग्रामोद्योग वेंडरशिप।
व्यवसाय का नियम है कि जब हम बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं, तो हमें निवेशकों और साथियों की जरूरत होती है। बाहर के किसी अनजान व्यक्ति को लाभ देने से बेहतर है कि मैं अपने उन अपनों को इस मुनाफे का हिस्सेदार बनाऊं, जिन्होंने मेरे बुरे वक्त में मेरा साथ दिया।
मैं चाहता हूँ कि आप एक 'इनिशियल मिनिमम इन्वेस्टमेंट' के साथ इस मिशन का हिस्सा बनें। यह केवल निवेश नहीं, बल्कि हमारे आपसी विश्वास की ताकत होगी जो भविष्य में हमें बड़े लाभ की ओर ले जाएगी।
आइए, साथ मिलकर एक ऐसा बिजनेस इकोसिस्टम बनाएं जो न केवल हमें आर्थिक रूप से समृद्ध करे, बल्कि समाज में भी बदलाव लाए। क्या आप इस सफर में मेरे पहले 'विश्वास पात्र साथी' बनना चाहेंगे?
विस्तृत चर्चा के लिए मैं आपके फोन प्रतीक्षा करूंगा।
NEW OPTIONS

No comments:
Post a Comment
धन्यवाद